
उदित वाणी जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी लाल जी प्रसाद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है पुलिस ने सती के सूचना के आधार पर या छापामारी की है, जिसमें पुलिस को सफलता मिली और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. स्क्रैप कारोबारी लाल जी प्रसाद ने हमलावरों की पहचान की है, जिसके बाद पुलिस अब उसको जेल भेजने की तैयारी कर रही है. गौरतलब है कि सोमवार की रात स्क्रैप कारोबारी लालजी प्रसाद पर एक बार फिर से अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था. लालजी प्रसाद पर इससे पहले दो बार फायरिंग की गयी थी, जिसमें वह बाल बाल बच गया था. लालजी प्रसाद के ऊपर अब तक तीसरी बार जानलेवा हमला किया गया है. बताया जाता है कि वह अपने सोनारी स्थित आवास पर थे. इसी बीच अचानक से किसी ने गेट पर दस्तक दी. इसके बाद जैसे ही उसने दरवाजा खोला, वैसे ही उस पर हमला कर दिया गया, जिससे वह बाल बाल बच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

