उदित वाणी जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव बागे बस्ती के पास रविवार रात एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे स्थानीय निवासी 26 वर्षीय गोकुल लोहार को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोकुल सड़क से काफी दूर जा गिरा. इधर, घटना के बाद वाहन तेजी से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने गोकुल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान गोकुल की मौत हो गई. गोकुल मजदूरी कर जीवन यापन करता था. जानकारी देते हुए गोकुल के चचेरे भाई शंकर ने बताया कि रात को गोकुल नदी की ओर गया था. वह सड़क पार कर बस्ती की ओर आ रहा था. तभी गलत दिशा से आदित्यपुर से सोनारी की ओर जा रही एक कार ने गोकुल को अपनी चपेट में ले लिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कार मौके से फरार हो गई थी. गोकुल को एमजीएम अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

