
उदित वाणी जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना स्थित सर्किट हाउस एरिया में एक व्यापारी के यहां डकैती की योजना बनाते 6 लोगों को पुलिस में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से एक देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.

यह लोग पुलिस की वर्दी पहन कर डकैती करने की योजना बनाए थे लेकिन इससे पहले ही जुबली पार्क के पास से पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया. यह सारे लोग बोलेरो पर सवार थे और डकैती की योजना को सफल बनाने के लिए जान ही वाले थे कि अचानक से पुलिस ने दबिश देकर सबको गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार लोगों में जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी के पास रहने वाले रमेश महतो, सीतारामडेरा रेडियो मैदान के पास रहें वाले प्रभास मुखर्जी, बिरसानगर के लुपुडीह निवासी बबलु लोहार, रांची नामकुम का रहने वाला अमृत लाल सिंह, रांची नामकुम के रहने वाले मनीष सिंह, रांची के तुपूदाना के रहने वाले महेश सिंह मुंडा शामिल है. यह लोग झारखंड में घूम-घूम कर इस तरह के अपराध की घटना को अंजाम देते थे. यह गिरफ्तारी जमशेदपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि है.

