
उदित वाणी सरायकेला थाना के मुड़िया गांव में 28 वर्षीय शाहबाज आलम ने अपने मां के घर पर लाइव वीडियो बनाते हुए आत्महत्या कर ली। वह पास के ही चंद्रपुर गांव का रहने वाला है अक्सर अपने मां के घर में ही वह रहता था। घटना शुक्रवार सुबह की है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से उसकी मानसिक हालत सही नहीं थी। काफी तनाव में रहता था ,शुक्रवार की सुबह शाहबाज ने अपने कमरे में फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली।इस दौरान शाहबाज आलम ने अपने आत्महत्या का लाइव वीडियो भी बनाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अर्जुन उरांव घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक के मोबाइल को कब्जे में कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणो का पता लगाया जा रहा है।

