उदित वाणी जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में भाजपा नेता अंकित आनंद को धार्मिक उन्मादी बताकर धारा 107 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा करने के मामले में टेल्को थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा और सब इंस्पेक्टर (एसआई) रंजन कुमार पासवान सहित अन्य की कार्य संस्कृति और भूमिका की जांच होगी. झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के अवर सचिव ने इस आशय में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को निर्देश जारी करते हुए अविलंब मामले की जांच करने और जांच प्रतिवेदन प्राधिकार को भेजने को कहा है. जांच के इस प्रस्ताव को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के अध्यक्ष ने अनुमोदित किया है. मालूम हो कि अक्टूबर में टेल्को थाना की एक रिपोर्ट के आधार पर भाजपा महानगर के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद को एसडीएम कोर्ट ने धारा 107 के तहत नोटिस जारी किया था. रिपोर्ट का अवलोकन करने पर मालूम हुआ कि टेल्को थाना स्तर से तैयार रिपोर्ट में भाजपा नेता के नाम को क्षेत्र के कुख्यात गौ तस्करों और कसाइयों के साथ जोड़ दिया गया है. पुलिस की भूमिका और कार्य संस्कृति पर सवाल खड़े करते हुए अंकित आनंद ने जिला प्रशासन से जांच का आग्रह किया था, किंतु कोई पहल नहीं होने के बाद राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार में शिकायत दर्ज कराते हुए टेल्को थाना स्तर से हुए अनुसंधान पर आपत्ति दर्ज करते हुए आरोपों के संदर्भ में जांच का आग्रह किया था. बाद में जमशेदपुर न्यायालय में भी शिकायतवाद दर्ज कराई गई थी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

