उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति तथा न्यू डिस्को क्लब के द्वारा आज आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-15 स्थित मैदान में लगभग 500 से ज्यादा छठव्रती माता-बहनों के बीच मिट्टी का चूल्हा, आटा और चूल्हा बनाने हेतु ईंट का वितरण किया गया. मौके पर आहूत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज एवं संजीव तिवारी के द्वारा कूपन के माध्यम से वितरण कार्य की शुरुआत की गई. मौके पर यूनियन के कमिटी मेम्बर प्रमोद कुमार सिंह, अमरनाथ ठाकुर, विनोद कुमार मित्तल, बीरेन्द्र यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदित यादव, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, देवप्रकाश, प्रमोद गुप्ता और अधिवक्ता संजय कुमार सम्मानित अतिथि के रुप में उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि श्री सिंह के नेतृत्व में 15 से 18 नवंबर के बीच दो हजार छठव्रती माता-बहनों के बीच कूपन के माध्यम से चुनरी साड़ी, मिट्टी के चूल्हे, चूल्हा बनाने हेतु ईंट, मिट्टी के अलावा लौकी, आटा, आम की लकड़ी, चीनी, चावल आदि का वितरण किया जाना प्रस्तावित है. श्री सिंह ने बताया कि समिति के कार्यकर्ता चयनित क्षेत्र में छठव्रती माता-बहनों के घर-घर जाकर कूपन का वितरण कर रहे हैं. और कूपन में दिए गए स्थान और समय पर 15 से 18 नवंबर तक आगंतुक अतिथियों के द्वारा पूजन सामग्री का वितरण किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में आशुतोष कुमार गुप्ता, गणेश चौबे, संकेत चौधरी, शुभम तिवारी, धीरज पाँडेय, सन्नी तिवारी, बैजू यादव, रंजन तिवारी, सौरभ गुप्ता, रोहित कुमार शर्मा, ऋषि गुप्ता, अजय कुमार ठाकुर, अरविन्द कुमार सिंह, विवेक राणा, विशाल राणा, अजय यादव, राजेश यादव आदि लगे हुए हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


