उदित वाणी जमशेदपुरः अंतराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के साथ रेड क्रॉस की सदस्यता अभियान को आगामी 22 अगस्त जेनेवा डे तक के लिए खोल दिया गया है. रेड क्रॉस सोसाइटी में इस वर्ष से जहां नयी सदस्यता शुल्क लागु की गयी है, वहीं यह सदस्यता अभियान 8 मई से 22 अगस्त 2022 तक संचालित की जायेगी. इस दौरान कोई भी नागरिक इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था की सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए आजीवन सदस्यता के लिए 1160 रुपये तथा पेट्रन सदस्यता के शुल्क के रूप में 25,300 रुपये लिया जा रहा है. रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वालों से रेडक्रॉस की सदस्यता के लिए आवेदन करने के सथ ही जिले में रेड क्रॉस को मजबूती प्रदान करने के लिए पेट्रन सदस्यता हासिल करने को कहा है. इसके लिए बिष्टुपुर स्थित 20 एम रोड से आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


