
उदित वाणी,जमशेदपुर: हर वर्ष भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर सैन्य शिविर में विशेष उत्सव पूर्वक माहौल में भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन में बिहार झारखंड के अध्यक्ष अग्रणी संस्था संगठन सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संरक्षक एवं शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी रानी गुप्ता के कुशल नेतृत्व में उनकी संस्था की ओर से अधिकारियों के साथ सुबह 10:00 बजे पहुंच कर खुशी-खुशी देश की रक्षा के सेवा में अनुमूल्य योगदान करने वाले सैनिकों को अधिकारियों और वीर जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बाधी।

मौके पर उपस्थित सैनिक सिविल के अधिकारियों एवं सैनिकों ने भी उपस्थित बहनों का उचित सम्मान करते हुए इस त्यौहार को मनाया मौके पर उपस्थित बहनों को उपहार देकर सम्मानित की इस मौके पर संस्था की ओर से सौम्या रानी गुप्ता ने और उनकी टीम सहयोगी पूर्णिमा देवी, पूर्णिया अग्रवाल, गीता देवी, सतवंत कौर उपस्थित रहीं।

