
उदित वाणी, जमशेदपुर : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने सभी विश्वविद्यालय, जिला, प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तारीकरण एवं पुनर्गठन हेतु जिला प्रभारियों एवम विश्वविद्यालय प्रभारियों की सूची जारी कर दी है. इसमें दीपक पांडेय को आजसू छात्र संघ के पश्चिमी सिंहभूम का जिला प्रभारी बनाया गया हैं. हरीश कुमार को पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला का प्रभारी बिमलेश मंडल को बनाया गया है.
इसके साथ ही तमाम सांगठनिक पुनर्गठन के कार्य को एक माह में संपन्न करने लक्ष्य प्रभारियों को दिया है। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से कई दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं. आगामी सितंबर माह में अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का प्रदेश अधिवेशन होना है.
इस अधिवेशन से पूर्व आजसू की सांगठनिक स्थिति को मजबूत करते हुए छात्र एवं युवाओं के विषय पर मुखर होने एवं आवश्यकता अनुसार आंदोलनरत होने को कहा है।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।