
उदित वाणी,आदित्यपुर: आदित्यपुर बस्ती ए रोड निवासी विशाल बासा नामक 27 वर्षीय युवक ने बीती रात अपने घर में पंखे के सहारे फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनों ने आदित्यपुर पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पहुँची पुलिस टीम ने फंदे से उतारने के बाद मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया. वहीं, पुलिस के द्वारा आत्महत्या के कारणों की जाँच भी शुरु कर दी गई है. समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पायाा है. वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था तथा कुछ समय पूर्व हीं दोनों अलग हुए हैं.
Advertisement
<

