
उदित वाणी,जमशेदपुर: बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 1 बी निवासी 19 वर्षीय साहिल प्रसाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार देर शाम की है. जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
साहिल गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज का छात्र था. वह पढ़ाई के साथ-साथ ही सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था. परिजनों ने बताया कि वह देर शाम काम से वापस लौटा और अपने कमरे में चला गया. कमरे में बंद कर उसने खुद को फांसी लगा ली. काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया. कमरे का दरवाजा तोड़ने पर देखा की साहिल फंदे से लटका हुआ है. परिजनों ना पुलिस को सूचना दे दी है.
Advertisement
<

