
उदित वाणी,जमशेदपुर : इग्नू की सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रागिनी कुमारी और समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा ने एनटीटीएफ में इग्नू के प्रमोशनल मीटिंग का आयोजन किया। इसमें विभिन्न कोर्स की जानकारी देते हुए बताया कि एनईपी-2020 के दिशा-निर्देश पर पढ़ाई के साथ अन्य कोर्स को भी स्वतंत्रता दी गई है। समन्वयक ने नामांकन, पंजीकरण, एवं कोर्स की पूरी जानकारी दी। बच्चों ने भी अपने प्रश्नों का निराकरण किया।
इस दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि छात्र डिप्लोमा के साथ अन्य कोर्स कर सकें। बताया गया कि मास्टर डिग्री, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, डिग्री कार्यक्रम के जुलाई 2023 सत्र के लिए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 तक बढ़ा दी गई है।
Advertisement
<

