उदित वाणी,जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सौजन्य से सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल, खूंटाडीह में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।इसमें निशुल्क ब्लड प्रेशर, मैमोग्राफी जांच, ईसीजी,बल्ड शुगर की जांच एवं निशुल्क डाक्टर की सलाह की भी सुविधा दी गई।इसके साथ आंखो की जांच शिविर भी आयोजित हुआ।
महिला एवम पुरुष कुल मिलाकर 100 लोगों ने इस जांच शिविर का लाभ उठाया और अपनी पूरी स्वास्थ्य जांच करवाया। मरीजों को डॉक्टरी सलाह पर उनके आवश्यकतानुसार उन्हें अन्य दवाइयां प्रदान की गई।
ब्रहमानंद हस्पताल एवं पूर्णिमा नेत्रहीन के डाक्टर और टेक्निशियंस टीम के सहयोग से यह शिविर अत्यंत सफल हुआ
इस मौके पर अध्यक्ष बबीता केडिया, डिस्ट्रिक्ट आईएसो निभा मिश्रा, उपाध्यक्ष सनोबर हसन, सचिव अनंनदिता बेरा,कोषाध्यक्ष पापिया चैटरजी, एडिटर निवेदिता सिन्हा , पूर्व अध्यक्ष उर्वशी वर्मा, जया चौधरी ,अपर्णा घोष शामिल थीं। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में मनीष जैन उपाध्यक्ष आरमस, प्रिंसिपल डॉ. परिणीता शुक्ला और प्रिंसिपल प्रतिमा सिन्हा का सहयोग रहा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: इनरव्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के द्वारा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Advertisement
<


