उदित वाणी, जमशेदपुर: पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र मे रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से किये गये कार्यों के लिए रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह को राष्ट्रपति भवन, नयी दिल्ली में इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी के AGM (आमसभा) एवं सम्मान समारोह के दौरान भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह चेयरमैन रेड क्रॉस डॉ. मनसुख मांडविया, झारखंड के महामहिम राज्यपाल सह अध्यक्ष रेड क्रॉस राज्यशाखा सी.पी. राधाकृष्णन एवं बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वर्ष 2021-22 के लिए अवार्ड ऑफ मेरिट सम्मान से सम्मानित किया गया.
जिस समय सिंह का सम्मान हो रहा था, उस समय 13 राज्यों के राज्यपाल मंचासीन थें। सी. पी. राधाकृष्णन ने रेड क्रॉस पूर्वी सिंहभूम के मानवसेवी कार्यों की सराहना की तथा विजय सिंह को इसका प्रेरक बताया। उन्होने राज्य में प्रधानममंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में सिंह तथा उनके संयोजन में झारखंड की पहली नोडल एजेंसी के रूप में कार्यरत रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से राज्य भर के रेड क्रॉस इकाइयों में चलने वाली इस महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री टी.बी., मुक्त भारत अभियान के योजना कार्यान्वयन तथा उसकी पारदर्शिता की सराहना की. राधाकृष्णन ने रेड क्रॉस के माध्यम से इसे और विस्तार देकर अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इस योजना का लाभ दिलाने को कहा।
विजय सिंह ने सम्मान समारोह के पश्चात कहा कि यह पूर्वी सिंहभूम जिला ही नहीं झारखंड के हर संवेदनशील व्यक्ति का सम्मान है, जिन्होने पीड़ित मानवता की सेवा के कार्यों में रेड क्रॉस को किसी भी प्रकार से सहयोग प्रदान किया हो। उन्होने कहा कि सम्मान उत्तरदायित्व का बोध कराते हैं, राज्य की सभी शाखाएं अब एक साथ पीड़ित मानवता की सेवा के कार्यों को करेगी।
सिंह के साथ रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के कोषाध्यक्ष आशुतोष पारीक, देवघर रेड क्रॉस सोसाईटी की तीन सदस्यीय टीम दिल्ली में इस अवसर पर उपस्थित थीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय सिंह राष्ट्रपति भवन में किए गए सम्मानित
Advertisement
<


