
उदित वाणी, जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत खकरीपाड़ा में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की लात-घुसा और बेलन से मार-मार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति प्रेम पात्रो को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेलन को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि प्रेम पात्रो मजदूरी करता है. वह आमदनी का ज्यादा पैसा शराब में खर्च कर देता था जिसका पत्नी हमेशा विरोध करती थी. इससे पति-पत्नी में हमेशा विवाद होते रहता था. पुलिस के अनुसार हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है.
Advertisement
<
