
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सुबह 10 बजे यूनियन कंपनी से रिटायर हुए कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह, ईआर हेड सौमिक रॉय के साथ आफिस बेयरर्स, कमेटी मेंबर्स और आरके सिंह फैंस क्लब के लोग उपस्थित थे.
सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का स्वागत शाल ओढाकर और स्मृतिचिन्ह देकर किया गया. ईआर हेड सौमिक रॉय ने कहा कि यहां आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है. बहुत ही भावनात्मक माहौल है. ऐसा भावनात्मक लगाव किसी कंपनी के साथ बहुत कम देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि आप सब काम से रिटायर जरूर हुए हैं किंतु कभी भी, किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर यूनियन और प्रबंधन आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा.
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सब का विचार हम लोगों के लिए आशीर्वाद समान है. यूनियन ऑफिस का दरवाजा आप सबके लिए
हमेशा खुला है. साथ ही साथ हमारे सभी साथी आपके किसी भी कार्य के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.\
आप सब अपनी एक नई पारी जो कि सामाजिक और घरेलू है, उसमें प्रवेश कर रहे हैं. हम सब खुशहाल माहौल में आप सब के स्वस्थ एवं बेहतर जीवन की कामना करते हैं. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप सब टाटा मोटर्स के लिए बहुत ही मूल्यवान हैं. ये कर्मी हुए रिटायर मेटेरियल स्टोर से प्रेम नाथ मिश्रा, प्लांट वन से जेएम महापात्रा और सुरजीत सिंह, प्लांट थ्री से फ्रांसिस कुजूर, इंजन टेस्टिंग से निराला कोमल, एन पी आई एक्सल से सुजीत कुमार नंदी, हीट ट्रीटमेंट से संदीप मुखर्जी, लाइन टू एक्सल से विमल कांत दूबे, एक्सेल मेंटेनेन्स से सुजीत कुमार सरकार और सिक्यूरिटी से रिज़वान रसूल मल्लिक.

