उदित वाणी,जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एसडीएसएम स्कूल के पास एक जनवरी को चंद्रभूषण सिंह के साथ मारपीट कर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर सिदगोड़ा पुलिस ने रविवार को ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चस्पाया. इस दौरान आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी भी दी गई. मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई रवि रंजन ने बताया कि एक जनवरी की रात टेल्को निवासी चंद्रभूषण सिंह के साथ मारपीट की गई थी. इलाज के दौरान चंद्रभूषण सिंह की मौत हो गई थी. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इस मामले में नामजद आरोपी बागुनहातू आश्रम के पास रहने वाला अमित सिंह और भीमा रोड निवासी चिराग मुखी घटना के बाद से फरार चल रहा है. रविवार को दोनों फरार आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया है. एक माह के अंदर अगर दोनों सरेंडर नहीं करते हैं तो कुर्की की प्रक्रिया की जाएगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


