
उदित वाणी,जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत साउथ गेट के पास शनिवार दोपहर खड़े लोडेड ट्रक में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना लगभग 1.30 बजे के आस-पास की है. जहां खड़े ट्रक में चोर चोरी करने की नियत पर उस पर चढ़ा था. तभी राहगीरों ने चोर को चोरी करते धर-दबोचा. इसी दौरान वह ट्रक का सीसा तोड़ कर भागने लगाने लगा. तभी वह बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया. इस दौरान दौड़ाकर उस चोर को पकड़ लिया और रस्सी से बाधकर उसकी पिटाई कर डाली. वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस मौके पर आयी और युवक को अपने साथ ले गयी. युवक को नाम बाबू उर्फ अजय बताया जा रहा है. वहीं वह सोपोडेरा का रहने वाला है.
Advertisement
<

