
उदित वाणी,कांड्रा: कांड्रा स्थित अमलगम स्टील कंपनी में शुक्रवार की अहले सुबह 3:30 बजे चार नंबर एसएमएस में ब्लास्ट हो गया है. ब्लास्ट होने से पूर्व एसएमएस पंचर होने से कामगार वहां से भागने में सफल रहे जिससे बड़ी घटना होते होते बच पाये।ब्लास्ट होने के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल दुर्घटना स्थल पर मजदूरों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. इस संबंध में पूछे जाने पर कंपनी के प्रबंधक ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन किसी भी मजदूर के घायल होने से इनकार किया है.एक सुपरवाइजर ईचागढ़ निवासी एके सिंह को भागने के क्रम में चोटें भी आई हैं.
Advertisement
<

