उदित वाणी जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट उड़िया बस्ती में गुरुवार को संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट हो गयी है. इस मारपीट में विश्वनाथ ने अपने पिता गोपाल घोष, बहन पूजा घोष, सुहानी घोष और मां जूली घोष पर धारदार हथियार से हमला कर उन लोगों को घायल कर दिया. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टेल्को थाना पुलिस को सूचना दे दी गयी है. घायल गोपाल ने बताया कि वह अपने घर में सत्संग कराने की तैयारी कर रहे थे. छत पर चढ़कर चादर बांध रहे थे. तभी उनका बेटा विश्वनाथ, विश्वजीत और विक्रम पहुंच गया और चादर नहीं बांधने दिया. धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. घर का 10 साल पहले बंटवारा हो चुका है. इसके बावजूद आरोपी का बड़ा बेटा परिवार वालों के साथ मारपीट करता रहता है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: संपत्ति विवाद को लेकर बड़े बेटे ने माता पिता समेत चार लोगो को पर हथियार से हमलाकर किया घायल
Advertisement
<


