
उदित वाणी,जमशेदपुर: गोलमुरी पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने कॉमन लेक्चर पोस्ट का उद्घाटन किया. इस लेक्चर पोस्ट के बनने के बाद पुलिस लाइन में होने वाले सभी कार्यक्रम यहीं होंगे. इसमें एक साथ 125 लोगों के बैठने की भी सुविधा है. मौके पर मौजूद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि कई दिनों से इस कॉमन लेक्चर पोस्ट की जरुरत थी. इसके पूर्व जितने भी कार्यक्रम होते थे, उसके लिए टेंट लगाया जाता था. अब इस पोस्ट के बन जाने से इसका कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसमें बैठकर पुलिस कर्मी ट्रेनिंग ले सकते है. वहीं विदाई समारोह में भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस सभा भी यहीं होगी. उन्होंने बताया कि इलेक्शन के समय पुलिस कर्मियों के बीच ब्रिफिंग करने के लिए भी इस पोस्ट का इस्तेमाल किया जाएगा. इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी के विजय शंकर, ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत, एएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित अग्रवाल के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर में 50 फलदार वृक्ष भी लगाए. एसएसपी ने कहा कि यह वृक्ष आज लगाए जा रहै है जो की काफी लंबे समय तक यहीं रहेंगे. आने वाले समय में यही वृक्ष छाया और फल देंगे. उन्होंने जनता को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया.

