
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील की ओर से जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे समर कैंप के योगा का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी थे.
साथ में टाटा स्टील के खेल विभाग के प्रमुख हेमंत गुप्ता, यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, ओलंपियन आनंद मेनजेज और यूनियन कमेटी मेंबर विनोद कुमार ठाकुर मौजूद थे. योगा में करीब 215 बच्चें- बुजुर्ग शामिल हुए. इन 18 दिनों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों में आशा से ज्यादा प्रत्यक्ष लाभ हुआ.
प्रतियोगिता में उन्हें सूर्य नमस्कार, आसन्न, प्राणायाम, माइंड गेम, माइंड कन्सन्ट्रेशन और खानपान पर प्रश्नोत्तरी कराई गई. यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने योग की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग, सभी को समय निकालकर करना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ रहें और वह बीमार नहीं हो.
उन्होंने सूर्य नमस्कार, माइंड गेम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड हेमंत गुप्ता ने योग को लेकर लोगों को और जागरूक करने पर जोर दिया, ताकि भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक शांति मिलें. वे प्राणायाम और माइंड कन्सन्ट्रेशन में जीते प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए.
तपन कुमार जेना ने कहा कि योग में बढ़-चढ़ कर भाग लें, क्योंकि मैं खुद जेआरडी में नियमित रूप से योग करता हूं और मेरा मेडिकल बुक खाली है. वे बोले आप भी नियमित कक्षा में शामिल होकर दवा से दूर रह सकते हैं.
उन्होंने आसन में जीते प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. मौके पर योग गुरु अरविंद प्रसाद के साथ योग शिक्षिका गुंजन भारती, पारोमिता दास, अंजू थापा, आभास मूनका, गीतोश्री विश्वास, संजुक्ता मांझी और सुनीता प्रसाद मौजूद थी.

