
उदित वाणी, जमशेदपुर: टिमकेन के सेवानिवृत कर्मचारियों की बैठक सोमवार को अमल संघ सिदगोड़ा के बदल स्थित मैदान में हुई. बैठक में रिटायर कर्मियों को पीएफ नहीं मिलने से हो रही परेशानियों पर चर्चा हुई.
रिटायर कर्मियों के संघ ने बताया कि इस मामले के समाधान के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखा गया है. यह पत्र टिमकेन इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ टिमकेन के जेनरल मैनेजर (एचआरए), असिस्टेंट जेनरल मैनेजर (एचआरए), सेंट्रल पीएफ कमिश्नर दिल्ली और असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर दिल्ली को पत्र लिखा गया है.
इस पत्र के जवाब में बोर्ड ऑफ डारेक्टर्स की ओर से जवाब आया कि कंपनी इस मामले के समाधान के लिए कोशिश कर रही है. ईपीएफओ के लगातार संपर्क में है.
कुछ कर्मचारियों के यूएएन नंबर आधार नंबर लोड किया जा रहा है तो सिस्टम उसे एक्सेप्ट नहीं कर रहा है. इसके चलते इसमें देरी हो रही है. हमारी कोशिश है कि जल्द से इस मामले का समाधान हो. लेकिन रिटायर कर्मचारियों ने मांग की है कि पहले से ही इस मामले में काफी देरी हो गई है.
ऐसे में जब तक इस मामले का समाधान नहीं हो जाय, तब तक कंपनी की ओर से कर्मचारियों को अग्रिम राशि के तौर पर 50 हजार की राशि का भुगतान हो, ताकि कर्मचारी अपना जीवन यापन कर सके.

