
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने टाटा-रायपुर रूट में ट्रेनों के अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में असामान्य रूप से हो रही देरी को लेकर भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है.
चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि पिछले एक वर्ष से देखा जा रहा है कि हावड़ा से रायपुर के बीच और उससे आगे जाने वाली ट्रेनें अपने गंतव्य स्थानों तक विलंब से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विशेषकर गर्मी के इस मौसम में आम यात्रियों, जिनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग भी शामिल हैं, को भी स्टेशन पर घंटो इंतजार करना पड़ रहा है.
सिंहभूम चैम्बर ने रेलमंत्री से आग्रह किया है कि इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाय और इस समस्या का समाधान किया जाय.

