
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर मे पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन की कदमा शाखा ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कदमा बस स्टैंड स्थित शीतला मंदिर के पास तीन हजार राहगीरों के बीच शीतल पेय जल, तरबूज और शरबत का वितरण किया गया.
साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने प्री वेडिंग शूट आउट की फोटोग्राफी और वीडियो विवाह समारोह स्थल पर प्रर्दशन करने पर सामाजिक प्रतिबंध के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया.
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महामंत्री विवेक चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश शाह और अशोक मोदी समेत कदमा शाखा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल,सचिव बिनोद डंगबाजिया, कोषाध्यक्ष बिनोद अग्रवाल, कदमा शाखा के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, बिस्टुपुर शाखा के अध्यक्ष सुनील सोंथालिया, मनोज अग्रवाल, किशन संघी, अरुण सोंथालिया, मयूर संघी, कदमा शाखा अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष महावीर गुप्ता, अजय हरुपका, संजय हरूपका, विजय गोयल, दीपू डंगबाजिया, सांवर शर्मा, महावीर अग्रवाल सोनारी, बिमल गुप्ता, महावीर अग्रवाल अधिवक्ता सहित समाज के बंधुगण ने हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर करके अभियान का समर्थन किया.


