
उदित वाणी, जमशेदपुर: वर्कर्स कॉलेज में बुधवार को यूनिफार्म को लेकर छात्र छात्राओं ने हंगामा किया. छात्रों ने आरोप लगाया कि बिना ड्रेस कोड के उन्हेंकॉलेज में घुसने नहीं दिया जा रहा है जबकि एक वर्ग विशेष को यूनिफार्म के बिना ही प्रवेश दिया जा रहा है.
इसे लेकर आजसू छात्रसंघ ने राज्यपाल से लेकर कुलपति तक से शिकायत करने की चेतावनी सिंहली दरअसल बुधवार को बिना यूनिफार्म के आए विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में घुसने से रोक दिया गया. वर्कर्स कॉलेज में छात्र छात्राओंके लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है.
लेकिन चूंकि अभी छात्र ऑफिस के काम से भी कॉलेज आ रहे हैं ऐसे में जो विद्यार्थी बिना ड्रेसकोड के आए थे, उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया. इससे विद्यार्थी उखड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया. प्राचार्य डॉ. एसपी महालिक कोखुद गेट पर आकर विद्यार्थियों से बातचीत करनी पड़ी. उन्होंने नियमों का हवाला देकर बिना ड्रेस कोड के कॉलेज परिसर में प्रवेश नहींकरने देने की बात कही.
इसपर छात्र संगठनों ने प्राचार्य का विरोध किया और आरोप लगाया कि प्राचार्य ड्रेस कोड लागू करने के मामलेमें भेदभाव कर रहे हैं. छात्रों ने आरोप लगाया कि एक विशेष वर्ग के विद्यार्थियों को बिना ड्रेस कोड के परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि बाकी के विद्यार्थियों को नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है.
आजसू छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने इस मामले में कॉलेज पर भेदभाव का आरोप लगाया है. कहा कि कॉलेज प्रबंधनके द्वारा कॉलेज परिसर मे ड्रेस कोड लागू करना सही निर्णय है, लेकिन इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है कि कोई छात्र अगरकक्षा करने नहीं आया है और सिर्फ उसे ऑफिस वर्क के लिए कॉलेज आना पड़ा है तो वैसे विद्यार्थियों को यह कहकर वापस घर भेजदेना कि ड्रेस पहन कर आइये, तब नामांकन होगा, यह बिल्कुल गलत है.
कहा कि जो छात्र दूर-दराज से आते हैं उनको अंदर प्रवेश नहींमिलता है, लेकिन कुछ विशेष लोगो को ड्रेस के लिए न रोका जाता है और न ही बोला जाता है और न ही जांच होती है. ऐसी स्थिति मेदूसरे छात्रों मे आक्रोश का माहौल है.
कहा कि आगर कॉलेज मे ड्रेस कोड हो तो सबके लिए हो, अन्यथा ना हो. किसी विशेष छात्र वर्गको छूट देना कॉलेज हित मे नही है. इसी कारण आज छात्राओ ने हंगामा किया. पाठक ने कहा कि इस मामले मे आजसू छात्र संघराज्यपाल एवं कुलपति एवं कुलसचिव को पत्र भेजकर मामले की जानकारी देगा.

