
उदित वाणी जमशेदपुर : सोमवार को बागबेड़ा रामनगर में पाइपलाइन बिछाने के काम की शुरुआत हुई. ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बीते कुछ वर्षों से बागबेड़ा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पाइप बिछाने का कार्य अधूरा रह गया था. जिसे पूरा कराने के लिए नई एजेंसी को काम दिया गया है. इस कार्य के शुरुआत की सूचना ग्रामीणों से मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से नारियल फोडक़र काम की शुरुआत करायी.
विभाग द्वारा काम शुरू होने की सूचना नहीं देने से जिला पार्षद डॉ कविता परमार के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने अपना विरोध दर्ज कराया. सभी जनप्रतिनिधियों आरोप था कि विभाग द्वारा कार्य शुरू होने की सूचना नहीं दी जा रही है जबकि सभी जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति सचेत हैं और काम को जल्द से जल्द धरातल पर लाना चाहते हैं.
मौके पर जिला पार्षद डॉ कविता परमार, एमवीडब्ल्यूएससी के अध्यक्ष सुनील किस्कू, उपाध्यक्ष नीनू कुदादा, मुखिया गोरी टोप्पो, मीना देवी, उमा मुंडा पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, किशोर सिंह, राजू सिंह, जलसहिया, चिंतामनी,कमला शर्मा, पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो एवं विभाग के अधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

