
उदित वाणी जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बिरसानगर में निर्माणाधीन किफायती आवास परियोजना जी+8 संरचना के 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है. जिसके तीसरे चरण में कुल 696 चयनित लाभार्थी का आवास आवंटन उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा पांच अप्रैल को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हाल में दिन 11बजे इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के माध्यम से किया जायगा.
इससे पहले भी दो चरणों मे कुल 4670 आवासों का आवंटन किया जा चुका है. वर्तमान में यदि कोई आवेदक अब तक आवास हेतु आवेदन जमा नहीं कर सका है तो ऐसे लोगों के लिए एक बार फिर से आवेदन करने की अनुमति प्रदान की गई है, इच्छुक आवेदक अगले आदेश तक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.
आवेदन करने हेतु जरूरी दस्तावेज
17 जून 2015 के पूर्व से जमशेदपुर अक्षेस का निवासी होने का प्रमाणपत्र, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता, आय प्रमाणपत्र, तीन लाख या तीन लाख से कम, आधार कार्ड की छायाप्रति, परिवार के सभी सदस्यों के आधारकार्ड को प्रति, संबंधित बैंक में 5000 रुपये का भुगतान कर पंजीकरण कराना. पंजीकरण पुस्तिका मे स्पष्ट उल्लेख करना है कि आवेदक बिरसा नगर परियोजना में आवास लेने को इच्छुक है.

