
उदित वाणी जमशेदपुर : प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की पहल पर आनंद मार्ग रिलीफ टीम ग्लोबल के सुनील आनंद के द्वारा युवा जागृति मंच जुड़ी पोटका के मुख्य संरक्षक सुकलाल सरदार को क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा हेतु रोपण के लिए फलदार पौधे (आम, कटहल, काजू) प्रदान किए गए.
इसके साथ ही हल्दीपोखर के राजकीय उर्दू बालिका मध्य विद्यालय में नवनिर्मित इज्जत घर (नवनिर्मित आधुनिक शौचालय) के आसपास सौंदर्यीकरण हेतु पीएसएफ के द्वारा कई पाम ट्री भी प्रदान किए गए.
इस मौके पर युवा जागृति मंच जुड़ी पोटका के मुख्य संरक्षक सुकलाल सरदार, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा एवं किशोर साहू व निखिल मंडल आदि मौजूद रहे.
Advertisement
<

