
उदित वाणी, जमशेदपुर: सोमवार को रांची में जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड के बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित किया गया. प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित समारोह में सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के इन प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया.
इनमें 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त वाले विद्यार्थी शामिल थे. ये टॉपर झारखंड एकेडमिक काउंसिल, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन और आईसीएसई बोर्ड के हैं. इसमें जमशेदपुर के कई विद्यार्थी शामिल रहे. मसलन, अभिजीत शर्मा, सुलगना बसाक, मानव डालमिया, अपाला, तुलिका सिंह, ऋष्टि सिंह आदि.
इसके अतिरिक्त स्टेट ओलिंपियाड में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया. बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले 68 और स्टेट ओलिंपियाड के 62 बच्चों को सम्मानित किया गया.
मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने अभी शुरुआत की है. हमारी सोच रही कि प्रतिभाओं को उनके हिस्से का सम्मान मिले. हमने छात्रों को उनका स्टेट देख कर नहीं, बल्कि उनकी प्रतिभा को सम्मान दिया है. उन्होंने देवघर के रामकृष्ण मिशन स्कूल के 10वीं क्लास के टॉपर को इंगित करते हुए कहा कि वो बच्चा बिहार का रहने वाला है.
लेकिन उसने झारखंड से पढ़ाई की. हमने उसकी प्रतिभा को सम्मानित किया है. प्रतिभा का सम्मानित करने में हम राज्य नहीं देखते हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष 130 बच्चों को सम्मानित किया गया है. आने वाले साल में इसकी संख्या 320 हो सकती है.
आप पढ़ाई करें, सरकार आपके साथ है
बच्चों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज की तारीख में आप बेहतर रैंक ले भी आते हैं तो आगे की पढ़ाई के लिए कुछ चीजें आड़े आती हैं. हमने कोशिश यही कि है कि आपके अगले पड़ाव के लिए पैसे की दिक्कत न हो.
आज की पढ़ाई में तकनीक जरूरी है. इसी लिए हमने वक्त की जरूरत समझते हुए आपको लैपटॉप और मोबाइल भी दिया है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आज की तारीख में पॉकेट में पर्स हो या न हो मोबाइल जरूर होना चाहिए.
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सचिव के रविकुमार, शिक्षा परियोजना निदेशक किरण पासी सहित तमाम पदाधिकारी शामिल थे.
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शिक्षा सचिव के रविकुमार ने कहा झारखंड का भविष्य इन्हीं मेघावी बच्चों के हाथ में है. यह आयोजन दूसरे बच्चों को भी प्रोत्साहित करेगा. यह शुरुआत है.
इन्हें पुरस्कृत किया गया
झारखण्ड अधिविद्य परिषद् (JAC) के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा
# प्रथम – अभिजीत शर्मा – एस.आर.के. उच्च विद्यालय, बिस्टुपुर, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)
# प्रथम – तन्नू कुमारी – +2 उच्च विद्यालय, बोआरीजोर (गोड्डा)
# प्रथम – तानिया साह – कार्मेल उच्च विद्यालय, चक्रधरपूर गर्ल्स उच्च विद्यालय, पश्चिमी सिंहभूम
# प्रथम – रिया कुमारी – गर्ल्स उच्च विधालय, हरिहरगंज (पलामू)
# प्रथम – निशा वर्मा – इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग
# प्रथम – निशु कुमारी – कार्मेल उच्च विद्यालय, चक्रधरपूर, पश्चिमी सिंहभूम
# द्वितीय – राहूल रंजन तिवारी – सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार
# द्वितीय – श्वेता कुमारी गुप्ता – स्टारोनेट उच्च विद्यालय, तेंदुआ, हरिहरगंज
# तृतीय – शिवम कुमार – स्टारोनेट उच्च विद्यालय, तेंदुआ, हरिहरगंज
# तृतीय – रीना कुमारी – संत जेवियर उच्च विद्यालय, गादी टुंडी, (धनबाद)
# तृतीय – खुशी कुमारी – उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय, रांची
# तृतीय – विशाल कुमार शर्मा – सरेन उच्च विद्यालय, पालोजोरी (देवघर)
# तृतीय – अभिजीत कुमार – उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मोदीडीह (गिरीडीह)
# तृतीय – मनीषा कुमारी – उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय, रांची
JAC के 12वीं बोर्ड परीक्षा
विषय – कला
प्रथम – मानसी साहा – किसान मजदूर इंटर कॉलेज, (हजारीबाग) द्वितीय – रोहित कच्छप, सेंट जेवियर्स कॉलेज (रांची) तृतीय – अचल कुमारी (+2 उच्च विद्यालय, बरकागांव, हजारीबाग)
विषय – विज्ञान
प्रथम – प्रिया कुमारी – इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग द्वितीय – प्रिया कुमारी, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग तृतीय – जूही प्रवीण, इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग
विषय – वाणिज्य
प्रथम – निक्की कुमारी – डी.बी.सी. +2 उच्च विद्यालय, चन्द्रपुरा (बोकारो) द्वितीय – श्रेया पाण्डेय – वी.के. मजदूर इंटर कॉलेज, चास (बोकारो) तृतीय – नुसरत जहां – उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची तृतीय – संजना प्रमाणिक – उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची तृतीय – प्रगति सुसंग – आर.एल.एस.वाई. कॉलेज, झुमरीतिलैया (कोडरमा)
आईसीएसई : 10वीं के टॉपर्स
प्रथम – वेद राज (सेंट जेवियर कॉलेज, चाईबासा प्रथम – सुलगना बसाक, हिल टॉप स्कूल, जमशेदपुर द्वितीय – मानव डालमिया – लोयला स्कूल, जमशेदपुर द्वितीय – सुरभी कुमारी, सेंट फ्रांसिस स्कूल, रांची तृतीय – ऋष्टि सिंह – सेक्रेड हार्ड स्कूल, हुलहुंद तृतीय – इशिका गुप्ता – कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी, जमशेदपुर तृतीय – श्रेयोसी नंदी – कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी, जमशेदपुर
आईसीएसई : 12वीं के टॉपर्स
विषय – कला प्रथम – आस्था सिंह, द्वितीय – अपाला, लोयला स्कूल, जमशेदपुर तृतीय – तुलिका सिंह, सेक्रेड हार्ड कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर
विषय – विज्ञान
# प्रथम – स्वास्तिक भद्र, सेक्रेड हार्ड कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर
# प्रथम – हिमानी दास, लोयला स्कूल, जमशेदपुर
# द्वितीय – स्तूति दास, लिटिल फ्लावर टेल्को कॉलोनी, जमशेदपुर
# तृतीय – अर्नब शाह, कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी, जमशेदपुर
# तृतीय – हर्ष नानरा, राजेंद्र विधालय साकची, जमशेदपुर
# तृतीय – सुदिति मंडल, सेक्रेड हार्ड कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर
# तृतीय – अक्षय राज दुबे, कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी, जमशेदपुर
# विषय – वाणिज्य
# प्रथम – दिव्यांशु मिश्रा, लिटिल फ्लावर टेल्को कॉलोनी, जमशेदपुर
# प्रथम – वंशिका, लोयला स्कूल, जमशेदपुर
# द्वितीय – खुशी मुंद्रा, सेंट फ्रांसिस स्कूल, बी.देवघर
# तृतीय – अरको मुखोपाध्याय, लिटिल फ्लावर टेल्को कॉलोनी, जमशेदपुर
# तृतीय – पूजा केजरीवाल, सेंट जेवियर्स कॉलेज, बोकारो स्टील प्लांट
# तृतीय – वैष्णवी अग्रवाल, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, जमशेदपुर
सीबीएसई : 10वीं के टॉपर्स
प्रथम – अर्थव सिंह, रामकृष्ण मिशन विधापीठ, देवघर द्वितीय – शाहीन परवीन, जी. जी. एस. पब्लिक स्कूल, धनबाद द्वितीय – श्रेया सुमन, दिल्ली पब्लिक स्कूल, बी एस सिटी, सेक्टर 5, बोकारो द्वितीय – दिव्यांशु गौरव, सेंट जेवियर्स स्कूल, पी बी, हजारीबाग द्वितीय – देवांश व्रत, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, महगामा द्वितीय – आदित्य कुमार, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची तृतीय – प्रभात नायक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, पीओ, आईएसएम, धनबाद तृतीय – ऋष्टि आनंद, जी. डी. डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, देवघर तृतीय – दीक्षा शर्मा , चिन्मया विद्यालय, सेक्टर 5, बी. एस. सिटी, बोकारो
सीबीएसई : 12वीं के टॉपर्स
विषय – कला
प्रथम – शकीब अर्सलान, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची द्वितीय – हर्ष प्रियम, जवाहर विधा मंदिर, श्यामली, रांची तृतीय – आध्या गुप्ता, चिन्मया विद्यालय सेक्टर 5, बोकारो
विषय – विज्ञान
प्रथम -कशिश अग्रवाल, वी. बी. चिन्मया विद्यालय, जमशेदपुर द्वितीय – आयूष राज, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर द्वितीय – तनिशा अग्रवाल, जवाहर विधा मंदिर, श्यामली, रांची द्वितीय – अक्षय दत्ता, ऑक्सफोर्ड स्कूल, रांची तृतीय – रितिशा रंजन, चिन्मया विद्यालय सेक्टर 5, बोकारो
वाणिज्य
प्रथम – स्मृति गोयल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची द्वितीय – रीत कशेरा, बी. एन. एस. डीएवी, पब्लिक स्कूल, गिरिडीह तृतीय – नेहा कुमारी भगत, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 5, बोकारो


