
उदित वाणी, जमशेदपुर: विश्व जल दिवस तथा चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के सुखद संयोग पर पोटका प्रखंड के रोलाडीह में यंग इंडियंस की जमशेदपुर शाखा द्वारा बनाए गए दूसरे तालाब का ऑनलाइन उद्घाटन ‘पॉन्डमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर रामवीर तंवर ने आज शाम पांच बजे किया.
इसी गांव में एक तालाब का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है और दूसरे का उद्घाटन आज किया गया. उल्लेखनीय है कि यंग इंडियंस (वायआई) ने गांवों को जल समृद्ध बनाने का अभियान शुुरू किया है.
इसी मकसद को लेकर यंग इंडियंस जमशेदपुर चैप्टर ने अगले एक साल में कोल्हान के तीनों जिलों में दस तालाब के निर्माण कराने का लक्ष्य बनाया है ताकि गांव के लोगों को पानी की दिक्कत से निजात दिलायी जा सके. उद्घाटन के अवसर पर रामवीर तंवर ने यंग इंडियंस के सदस्यों को संबोधित भी किया.
दूसरा तालाब स्वर्गीय मुरलीधर अग्रवाला की याद में उनके परिवार के रमेश एवं कुुमुद अग्रवाला के सहयोजन से बनाया गया है. पहले तालाब को जमशेदपुर क्लोरोकेम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज गुटगुटिया, शंभू अग्रवाल और सुमित अग्रवाल ने बनाने में सहयोग किया है.
तालाबों के उद्घाटन के मौके पर गांव में कुमुद अग्रवाला,वीणा खीरवाल,सरिता रूंगटा एवं यंग इंडियंस की क्लाइमेट चेंज वर्टिकल की अध्यक्षा ऋचा अग्रवाला, सौरभ अग्रवाल, रोहित गोयल, कौशिक मोदी, वेदांग गुुटगुुटिया, ऋतु गोयल, रूषभ मेहता, बिजल मेहता, प्रांतिक कुुमार, नेहा अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, अंकित, सुुनील पारीख,प्रतीक अग्रवाल, भाविन गांधी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.
साथ ही इस मौके पर गांव के पूर्व मुखिया सुुबोध सरदार, ग्राम प्रधान पुरेन सरदार, भिखारी महाकुुड़, हेमंत सरदार, बाइसिंग सरदार, विपिन सरदार, आनंद सरदार, लखींद्र महाकुुड़ समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
तीसरे तालाब का निर्माण भी पूरा होने के करीब
रोलाडीह में दो तालाबों का निर्माण होने के बाद तीसरे तालाब का काम भी सरायकेला-खरसावां की रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा गांव में पूरा होने के करीब है.पहले तालाब का आकार 100 & 100 फीट & 10 फीट है, (100000 क्यूबिक फीट) जिसमें 2800000 लीटर पानी की क्षमता है.
सीआईआई यंग इंडियंस ने अपने क्लाइमेट चेंज वर्टिकल के तहत इस मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर चलाने का बीड़ा उठाया है. वैश्विक स्तर पर जल संकट के समाधान के तहत यह ग्रामीण पहल है, जमशेदपुर चैप्टर के अनुसार दो तालाब बनकर तैयार है और बाकी सात गर्मी तक बनकर तैयार हो जाएंगे. इस पानी का इस्तेाल गांव के लोग सिंचाई के साथ ही मछली पालन के लिए भी कर सकते हैं.
एक अनुमान के अनुसार एक तालाब से 200 परिवारो से अधिक यानि एक हजार से अधिक लोगों को पानी मिलेगा. इन तालाबों की देखरेख के लिए स्थानीय स्तर पर गांव के लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी, ताकि इसका वे सही तरीके से देखभाल कर सकें.
तालाबों के लिए राशि जुटाने को 15 अप्रैल को कॉमेडी शो
तालाब बनाने के सहातार्थ राशि जुटाने के लिए यंग इंडियंस (वायआई) का जमशेदपुर चैप्टर 15 अप्रैल को देश के मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन अतुल खत्री का शो आयोजित करने जा रहा है.
लोयोला स्कूल के फेजी ऑडिटोरियम में 15 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे से होने वाले खत्री से खतरा नामक इस शो में अतुल खत्री अपनी कॉमेडी से शहरवासियों को गुदगुदाएंगे. यह आयोजन जमशेदपुर चैप्टर द्वारा तालाब परियोजना के तहत धन जुटाने के लिए किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि अतुल नारायण दास खत्री एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूब व्यक्तित्व हैं.
उन्हें सीएनएन-आईबीएन द्वारा शीर्ष भारतीय हास्य अभिनेताओं में से एक का दर्जा दिया गया था और वे हांगकांग इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल में प्रदर्शन करने वाले एकमात्र भारतीय थे. वे सीईओ गॉट टैलेंट सीजऩ वन के विजेता भी रहे हैं.
यंग इंडियंस, जमशेदपुर के ऋचा अग्रवाला, कौशिक मोदी, ऋतु गोयल, सौरभ अग्रवाल, वेदांग गुुटगुटिया लगातार इल जल आंदोलन में जुटे हुए हैं.


