
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने कई कमेटी को नये सिरे से गठित किया है. कंपनी ने क्रेच की स्टीयरिंग एंड ऑपरेटिंग कमेटी को नये सिरे से गठित किया है. इस कमेटी की चेयरपर्सन वीपी एचआरएम आत्रेयी सरकार बनाई गई है. इस कमेटी के अन्य सदस्य होंगे-जयती पॉल, राहुल दूबे, रितुराज सिन्हा, स्वास्तिका बासु, आरूषी गुप्ता, देवाशीष बनर्जी, इमदाद अली, किनकिनी दास, संदीप धीर. क्रेच की ऑपरेटिंग कमेटी की चेयरपर्सन हेड, एचआरएम एमेनिटीज स्नेहा बनाई गई है. इनके अलावा 22 अन्य सदस्य होंगे.
टाटा स्टील ने टेक्नोलॉजी लेड न्यू बिजनेस की कमर्शियल कमेटी में बदलाव
टाटा स्टील ने अपने न्यू बिजनेस की कमर्शियल कमेटी में नये सिरे से बदलाव किया है. इस कमेटी के चेयरपर्सन वीपी (टेक्नोलॉजी, न्यू बिजनेस) डॉ.देवाशीष भट्टाचार्या होंगे. इनके अलावा कमेटी में 10 अन्य सदस्य होंगे.
सौरभ बने चीफ आयरन मेकिंग
टाटा स्टील के चीफ इलेक्ट्रिकल सौरभ गोयल को चीफ आयरन मेकिंग इलेक्ट्रिकल मेन्टेनेंस बनाया गया है. सौरभ गोयल की जगह रवि कुमार लेंगे. चीफ, वन शेयर्ड सर्विसेस, टेक्नोलॉजी ग्रुप राजेश मिश्रा एक अक्टूबर 2022 को रिटायर हो जाएंगे. उधर, राजीव गर्ग को चीफ मेकेनिकल मेन्टेनेंस मिल बनाया गया है.
हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी में नामित
कंपनी की हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी के लिए तीन नाम को नामित किया गया है. इनके नाम हैं-डॉ.अशोक कुमार चट्टोराज, पामेला केरकेट्टटा और विशाल वत्स.
टाटा स्टील लिमिटेड ऑफिसर सर्विस रूल में ट्रेनीज का समावेश
टाटा स्टील ने ने अपने ऑफिसर सर्विस रूल में बदलाव किया है. इसके तहत इसमें ट्रेनीज को शामिल किया गया है.

