
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एसके बेंजामिन की पुण्य तिथि सोमवार को यूनियन परिसर में मनी. यूनियन पदाधिकारियों ने बेंजामिन साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, शत्रुघ्न कुमार रॉय, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, अजय कुमार चौधरी, सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष हरि शंकर सिंह मौजूद थे.
Advertisement
<

