उदित वाणी जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत विजया शताब्दी फ्लैट के पांचवें तल्ले में अचानक आग लग गई. आग धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैल गई. कमरे से धुंआ निकलता देख स्थानीय लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अग्निशामक यंत्र की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया पर आग नहीं बुझी. इसके बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना पाकर एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास में लग गया. हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्लैट में दो बैचलर रहते हैं. घटना वक्त घर में कोई नहीं था. घर में बाहर से ताला लगा हुआ था. अचानक फ्लैट से धुंआ निकलता देखा गया जिसके बाद कमरे का दरवाजे तोड़कर सभी अंदर गए. स्थानीय लोगों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. कमरे में एक स्विच बोर्ड में आग लगी जिससे आग धीरे-धीरे फैल गई. इस घटना से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है पर कमरे में रखे कागजात जल गए हैं. जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत विजया शताब्दी फ्लैट के पांचवें तल्ले में अचानक आग लग गई. आग धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैल गई. कमरे से धुंआ निकलता देख स्थानीय लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अग्निशामक यंत्र की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया पर आग नहीं बुझी. इसके बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना पाकर एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास में लग गया. हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: पांचवे तल्ले के एक फ्लैट में लगी आग, कमरे के सभी सामान जलकर हुआ खाक
Advertisement
<


