
# पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने किया शंखनाद
# पूर्वी सिंहभूम समेत कोल्हान के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
उदित वाणी, जमशेदपुर: कांग्रेस ने भी झारखंड में अपने मिशन 2024 का आगाज हाथ-से-हाथ जोड़ो अभियान नाम से शनिवार को साहिबगंज के गुमानी (श्रीकुंड) स्थित प्लस टू मिल्लत उच्च विद्यालय के मैदान से कर दिया. पार्टी के राष्ट्रीय.
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने इस अति महत्राकांक्षी राजनीतिक अभियान का शुभारंभ किया. इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम समेत पूरे कोल्हान के कांग्रेसियों ने भी अपनी दमदार उपस्थिति से कार्यक्रम में अपना दम दिखाया. मौके पर प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं समेत राज्य भर से कांग्रेसी जुटे थे. पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खडग़े की यह पहली झारखंड यात्रा थी.
खड़के समेत समाम नेताओं ने अपने संबोधन में भाजपा को निशाने पर रखा और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से इस अभियान के तहत घर-घर जाकर मोदी सरकार के खिलाफ पार्टी द्वारा तैयार की गई चार्जसीट को पहुंचाने व कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र सौंपने का आह्वान किया.
क्या है हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
इस अभियान के दौरान पार्टी आम जनता से जुडऩे की कोशिश करेगी. पार्टी मोदी सरकार का नाकामियों से जनता को अवगत कराएगी, यह अभियान 26 मार्च को खत्म होगा.
जनता के नाम पत्र में किया लिखा है राहुल ने
राहुल गांधी ने जनता के नाम एक पत्र लिखा है. इस पत्र को कांग्रेस पार्टी घर-घर ले जाकर लोगों को सौंपेगी. कांग्रेस की योजना के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता देशभर के 6 लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के 10 लाख मतदान केंद्रों के हर घर तक पहुंचेंगे और मोदी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट पहुंचाएंगे.
किसानों को फसल के सही दाम, युवाओं का रोजगार मिले. मैं सड़क से लेकर संसद तक प्रतिदिन इन बुराइयों के खिलाफ लडूंगा. मैं एक ऐसा भारत बनाने के लिए दृढसंकल्पित हूं, जहां हर एक भारतीयों के पास सामाजिक खुशहाली के साथ आर्थिक समृद्धि के समान अवसर हों. जहां किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले. युवाओं को रोजगार मिले.
छोटे और मध्यम दर्जे के उद्योगों को प्रोत्साहन मिले. डीजल-पेट्रोल सस्ता हो, रुपया डॉलर के सामने मजबूत हो और गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए से अधिक न हो.
स्वर्णिम भारत का वादा
राहुल गांधी ने लिखा है कि कांग्रेस परिवार पिछले 137 सालों से भारत की प्रगति के लिए समर्पित है. कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत को जोडऩे का काम किया है. आज फिर भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है. कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है. आप इस अभियान का हिस्सा बनकर एक ऐसे स्वर्णिम भारत के निर्माण में हमारा साथ दें जहां हर भारतीय के पास सपने देखने और उसे पूरा करने के समान अवसर उपलब्ध हों.
मोदी के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट
# महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है. 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रुपए का था, आज करीब 1100 रुपए हो गया है. पेट्रोल के दाम 70 रुपए से बढ़कर 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गए हैं. डीजल के दाम 55 से बढ़कर 90 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं. खाने के तेल और दाल की कीमत 60-70 रुपए प्रति किलो थी, वह 200 रुपए प्रति किलो पार कर गई है.
# अंतरराराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार घट रही है. सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं कर रही है. बीते 8 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर टैक्स लगाकर 29 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं.
# आजादी के बाद से मई 2014 तक देश पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ रुपए था, जो बीते आठ साल में बढ़कर 155 लाख करोड़ हो गया है.
# चीन लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक भारत की सीमा में न सिर्फ 2,000 वर्ग किलोमीटर घुसा हुआ है, बल्कि स्थाई सैन्य इन्फास्ट्रक्चर के साथ-साथ पूरी रिहाइशी कॉलोनी भी बना रहा है और सत्ताधीश आँख मूंदकर बैठे हुए है.


