
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसेट) विनोवाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के बीच एक एमओयू हुआ.
आरवीएस कॉलेज की तरफ से प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी एवं यूसेट की तरफ से निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. इस एमओयू का उदेश्य अकादमिक क्षेत्र के विभिन्न गतिविधियों का आदान-प्रदान है. इस संबंध में डॉ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस मेमोरेडम के तहत दोनों कॉलेज अपनी-अपनी विशेष गतिविधियों का आदान-प्रदान कर सकेगें.
इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजन के द्वारा हमारे शिक्षक एवं छात्र यूसेट जाकर वहां लाभ उठा सकेंगे. इस एमओयू की सफलता की कामना करते हुए संस्थान के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने इसे मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा कि इसके हो जाने से दोनों ही कॉलेज अपने अकादमिक कार्यक्रमों का आदान-प्रदान कर पायेंगे.
शैक्षण्कि विकास के लिए यह एक बड़ा कदम है. संस्थान के निदेशक डॉ आरएन गुप्ता ने हर्ष जताते हुए कहा कि इससे दोनों ही कॉलेज को फायदा होगा. इस दौरान आरवीएस कॉलेज के टीएनपी के अघ्यक्ष डॉ विक्रम शर्मा उपस्थित थे.
वहीं यूसेट की प्रो गीता सिन्हा, विभावि के परीक्षा नियंत्रक डॉ जीएस तीवारी, प्रो अरूण कुमार मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे. इस एमओयू से पूरे आरवीएस परिवार में हर्ष है.

