
उदितवाणी,जमशेदपुर: झारखंड में अबतक जिन विश्वविद्यालयों की नैक ग्रेडिंग की गई है, उनमें कोल्हान विश्वविद्यालय सबसे निचले पायदान पर है. एक बार फिर कोल्हान विश्वविद्यालय को सबसे निचले पायदान पर ही रहना होगा, क्योंकि नैक ने इस बार किए गए निरीक्षण के बाद फिर से कोल्हान विश्वविद्यालय को सी ग्रेड दिया है.
इस बार विश्वविद्यालय को उम्मीद थी कि कम से कम बी ग्रेड विवि को प्राप्त हो जाएगा, लेकिन 23 जनवरी से 25 जनवरी तक, कुल तीन दिन के निरीक्षण के बाद पांच सदस्यीय नैक टीम ने कोल्हान विवि को मात्र 1.88 सीजीपीए अंक प्रदान किए, जिसके आधार पर विवि को सी ग्रेड प्राप्त हुआ है.
कहा जा सकता है कि कोल्हान विश्वविद्यालय में नैक के निरीक्षण को लेकर की गई तमाम तैयारियां आखिरकार धरी की धरी रह गई. नैक टीम के लिए विवि की ओर से जिम से लेकर हेल्थ सेंटर तक खोले गए, लेकिन सारी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई.
पिछली बार की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय को यूजीसी से नैक का सी ग्रेड मिला है. नैक निरीक्षण में विश्वविद्यालय को जो पॉइंट मिले हैं उसमें बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन ग्रेड सी ही है. पिछली बार 1.67 पॉइंट मिले थे, जबकि इस बार 1.88 पॉइंट मिले हैं. एसएसआर में 700 अंक मिले हैं. हालांकि इन सब बिंदुओं पर भी विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है.
विश्वविद्यालय को इस बार भी बेहतर ग्रेड नहीं मिलने के कारण यूजीसी से मिलने वाला ग्रांट नहीं मिल पाएगा. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन को यह उम्मीद थी कि इस बार कम से कम 2.1 पॉइंट मिल जाएंगे तो तो बी ग्रेड प्राप्त हो जाएगा. इसे विश्वविद्यालय यूजीसी ग्रांट प्राप्त करने करने केहो जाता.

