
उदित वाणी, जमशेदपुर: आरएमएस बालीचेला हाई स्कूल का वार्षिक खेल दिवस शनिवार को मनाया गया. इसके मुख्य अतिथि झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के इंटरनेशनल कोच जेपी सिंह रहे. साथ ही साथ स्कूल मैनेजिंग कमेटी के सभी सदस्य भी इसमें शामिल हुए.
खेल दिवस पर 100 और 200 मीटर रेस, बैलेंस इन गेम, फोन मार्बल गेम व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किय गया. इसमें करीब 114 प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल दिया गया. स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिन्हा ने खेल की महत्ता को बताया. मुख्य अतिथि जेपी सिंह ने खेल से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी.
कार्यक्रम में स्कूल के मैनेजिंग कमेटी के आरके झुनझुनवाला, शिव शंकर, दीपक दुकानिया, बबीता केडिया, दीपाली दुकानिया, संजय केडिया आदि उपस्थित रहे.

