
उसके बाद पांच सदस्यीय कमेटी आगे बढ़ाएगी चुनावी प्रक्रिया
उदित वाणी, जमशेदपुर: लौहनगरी समेत पूरे कोल्हान के गुरुद्वारों की शीर्ष संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यानी सीजीपीसी का चुनाव अब गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव के बाद होगा. चुनाव कराने के लिए गठित पांच सदस्यीय कमेटी फिलहाल प्रकाशोत्सव की तैयारी में जुटी है.
इसी कारण सीजीपीसी की मतदाता सूची पर सभी चार प्रत्याशियों की ओर से आई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जा सका है.
पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य नरेंद्र पाल सिंह भाटिया ने कहा कि अभी सारा फोकस गुरुगोविंद सिंह जी के जन्मोत्सव पर है. गुरुजी का प्रकाश पर्व 29 दिसंबर को मनाया जाएगा. उस दिन इस बार टेल्को गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगा और
तार कंपनी नीलडीह, गोलमुरी टुइलाडुंगरी और आरडी टाटा गोलचक्कर होते हुए साकची गुरुद्वारा पहुंचेगा. वहीं पर इसका समापन होगा.
नरेंद्र पाल सिंह भाटिया ने कहा कि नगर कीर्तन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर पांच सदस्यीय समिति पूरी शिद्दत से जुटी हुई है.
सभी गुरुद्वारों से अपील की गई है कि कि वे इस उत्सव में जोर-शोर से हिस्सा लें. सीजीपीसी चुनाव से जुड़े सवाल पर भाटिया ने कहा कि 29 दिसंबर के आयोजन के बाद इसपर विचार किया जाएगा. चारों प्रत्याशियों से वोटर लिस्ट पर जो आपत्तियां मिली हैं, उनपर विचार कर हल निकाल लिया जाएगा.
उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. इस तरह से देखा जाए तो सीजीपीसी का चुनाव अब नए साल 2023 में ही होगा.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

