
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (एमडी) टीवी नरेन्द्रन ने शनिवार 17 दिसंबर की दोपहर को लोयोला स्कूल के बैंड में हैंड ड्रम (क्लब बॉक्स) बजाकर सबको झूमाया. लोयोला स्कूल जमशेदपुर के प्लैटिनम जुबिली समारोह के दूसरे दिन वे स्कूल पहुंचे थे.
स्कूल के 1978 बैच के विद्यार्थियों के इस इस बैंड में उन्होंने ड्रम बजाया. उल्लेखनीय है कि नरेन्द्रन, एक अच्छे ड्रमर हैं और उनके पास अलग-अलग किस्मों के ड्रम्स हैं.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….
Advertisement
<

