उदित वाणी जमशेदपुर: विवेक विद्यालय का 32वाँ वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता टेल्को सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में शनिवार को संपन्न हुई. जिसमे यलो हाउस ओवरआल विजेता हाउस और ग्रीन हाउस उपविजेता हाउस बनी.
मार्चपास्ट में विजेता रेड हाउस बनी. मुख्य अतिथि बॉक्सरअरुणा मिश्रा ने समारोह का उद्घाटन किया. विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार, वाइस-चेयरमैन विजय कुमार बट्टू, सचिव अंकुर सिन्हा, कोषाध्यक्ष मनप्रीत कौर तथा प्राचार्य अवधेश सिंह ने बैलून छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ड्रिल ने मंत्रमुग्ध कर दिया. पुरस्कार वितरण समारोह में द्रोणाचार्य अवॉर्डी पूर्णिमा महतो और कोमालिका बारी ने विजेता को पुरस्कृत किया. विजेताओं के नाम:
अंडर 19 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग में कार्तिक दास और
बालिका वर्ग में अंजली कुमारी. अंडर 17 बालक वर्ग में हिमांशु कुमार सिंह और बालिका वर्ग में सुमन कुमारी. अंडर 14 बालक वर्ग में अनुकरण गोस्वामी और बालिका वर्ग में अंकिता सिंह. अंडर 12 बालक वर्ग में नितेश दास और बालिका वर्ग में रितुराज. अंडर 10 बालक वर्ग में सन्नी कुमार और बालिका वर्ग में महिमा कुमारी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


