
उदितवाणी, जमशेदपुर: बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता आईटी-साइंट, सन फ्रांसिस्को, यूएस के संस्थापक अरुण गिरी थे।
उन्होंने पॉपुलर टेक्नोलॉजी विषय पर प्रकाश डाला और ये भी बताया कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारतीय शिक्षा व्यवस्था को कैसे प्रभावित करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत तथा अपने बुनियादी जानकारी को मजबूत करने पर जोर दिया। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. शिव कुमार सिंह ने इंडस्ट्री 4.0 रिवोलेशन के बारे में बताया, साथ ही आगे इंडस्ट्री 5.0 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे प्रभावित करेगा, इस पर चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या विद्यार्थी एवं प्रोफेसर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्या अनुमिता सेन गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुदर्शना बनर्जी ने दिया।
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

