उदित वाणी जमशेदपुर : नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में फंसे भानुप्रतापुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ रवाना हो गई है. झारखंड की जमशेदपुर पुलिस से 10 लोगों की टीम रविवार रात छत्तीसगढ़ के कांकेर के लिए रवाना हो गई है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल आ गया है. भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस की ओर से अभी तक कोई समन नहीं मिला है, ऐसे में कोई भी पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है. झारखंड पुलिस कांकेर पहुंच चुकी है जहां छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दे कि साल 2019 में झारखंड के जमशेदपुर के टेल्को थाना में नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में पहले ही 5 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ रवाना
Advertisement
<


