
उदित वाणी, जमशेदपुर: टेल्को स्थित हिल व्यू स्कूल का छठा वार्षिक खेलकूद समारोह आज आयोजित हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी मिथिलेश यादव, विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद परितोष सिंह थे और हाजी जमील हैदर ने संयुक्त रुप से बैलून उड़ा कर खेल समारोह का उद्घाटन किया.
उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि रेड हाउस रनर अप रहा। इसी तरह येलो हाउस को अनुशासन के क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया.
खेलकूद के साथ-साथ विद्यालय के बच्चों ने ताइक्वांडो के माध्यम से बालिकाओं के स्वयं रक्षार्थ तकनीक का प्रदर्शन किया. खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में हिल व्यू स्कूल के सचिव शाह आलम खान, कोषाध्यक्ष अशरफ सिद्दीकी, प्राचार्य श्रीमती लीना दास सहित सभी शिक्षकों का योगदान रहा.
इस दौरान टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान, टेल्को उर्दू मध्य विद्यालय के सचिव एहसान अहमद शिरा, उत्तरी घोड़ाबांधा पंचायत समिति की सरपंच श्रीमती राबिया खान, समाजसेवी डॉ यूके सिंह, डॉक्टर मतीन अहमद खान, मुजफ्फर उल हक उर्फ हीरा, इसरार खान, अमीन खान, सोहेल खान, समी उल्लाह अंसारी, शाहिद परवेज मौजूद थे.

