
उदित वाणी, जमशेदपुर: बीएड और डीएल एड सत्र 2020-2022 के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन बीएड सत्र 2021-2022 के छात्रों द्वारा किया गया.
इस दौरान अदीबा और निकिता ने सभी का स्वागत किया. साथ ही बी एड की छात्राओं ने सुन्दर गीत प्रस्तुत किया. इसके बाद छात्र -छात्राओं ने रैंप वॉक किया बाद में सभी के बीच पुरस्कार वितरित किया गया. मौके पर डीबीएमएस कॉलेज आफ एजुकेशन के अध्यक्ष बी चंद्र शेखर ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने शिक्षा और गुरु के महत्व को बताया और कहा कि इसमें अलविदा का स्थान नहीं है.
इस दौरान रैम्प वॉक के विजेताओं शिखा शर्मा, डी कोमल , काजल महतो, लवली कुमारी, ज्योति, अंकिता केरकेट्टा और प्रेम नीतीश को पुरस्कृत किया गया.
इस दौरान प्रेम नीतिश लकड़ा को मिस्टर डीबीएमएस और ज्योति केरकेट्टा को मिस डीबीएमएस का खिताब प्रदान किया गया. इसी तरह लवली कुमारी को बेस्ट डीएलएड पुरस्कार प्राप्त हुआ. इस दौरान जुलियन एंथनी, ललिता चंद्रशेखर उपस्थित थी. अंत में धन्यवाद ज्ञापन बीएड की छात्रा मिलन जोशी ने किया. कार्यक्रम का संचालन पूजा पात्रा, निधि अग्रवाल, सौम्या सोय और अनुपमा ने किया.

