
उदित वाणी, जमशेदपुर: वेब सीरिज ‘खाकी- द बिहार चैप्टर’ में शहर के विवेक विशाल सिंह दिखेंगे. इसके निर्माता नीरज पांडे हैं. इस सीरिज में मुख्य भूमिका में आशुतोष राणा, करण टैकर, रवि किशन, अभिमन्यु सिंह और अनूप सोनी है.
इसके निर्देशक भव धुलिया हैं. वेब सीरीज की कास्टिंग विक्की सरदाना ने की है. विवेक विशाल सिंह, इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की भूमिका में अभिनेता आशुतोष राणा एवं करन टेकर के साथ एपिसोड -2 में दिखेंगे. विवेक ने हिंदी फिल्म अजब सिंह की गजब कहानी से रुपहले पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी. काशीडीह लाइन नंबर 13 निवासी सिंह ने वेब सीरीज, क्राइम शो एवं सीरियल के साथ ही रंगमंच में भी काम किया है.
Advertisement
<

