
उदित वाणी, जमशेदपुर: जेकेएस कॉलेज में सम्मान सह वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए. बच्चों को संबोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का बहुत महत्व है.
शिक्षा ही हमारे जीवन की बुनियाद है. हमें पढ़ाई के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेना चाहिए और बिना किसी भेदभाव के साथ समाज में एक अच्छे नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए. इस अवसर पर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परीक्षा में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया.
कार्यक्रम को डॉ एपी सिंह, प्रिंसिपल विवेकानंद महतो ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन मालती मैडम और रिजवान तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ संतन प्रसाद ने किया.
Advertisement
<

