
उदितवाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के जेडीसी की बैठक शुक्रवार को टीएमएच में हुई. बैठक में टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेस चाणक्य चौधरी समेत यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेन्ट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष शत्रुध्न राय, सरोज कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह शामिल थे. जेडीसी की बैठक में अस्पताल के डॉक्टरों और स्टॉफ की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई.
आए दिन डॉक्टरों और स्टॉफ के साथ होने वाली मारपीट की घटना को गंभीरता से लिया गया और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर सहमति बनी. साथ ही हॉस्पिटल की कैंटीन की गुणवत्ता से लेकर सब्सिडी पर भी चर्चा हुई. टीएमएच के भविष्य की योजना पर भी विचार हुआ.
फिलहाल फॉर्मेसी को बंद करने की बात नहीं
सूत्रों का कहना है कि कुछ अखबारों में टीएमएच की फार्मेसी के बंद होने की खबर को निराधार बताया गया और कहा गया कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है. यूनियन के ही एक नेता ने दूसरे यूनियन नेता के खिलाफ में इस तरह की भ्रामक खबर प्रकाशित करवाई, ताकि उस नेता के प्रति कर्मचारियों में नाराजगी हो.

