अफसरों को काउंटिंग हॉल, रिसीविंग व डिस्पैच सेंटर व स्ट्रांग रूम की तैयारियों में लगने का निर्देश
उदित वाणी, जमशेदपुर : जिले में तीन नगर निकायों के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर प्र्रशासनिक तैयारियों में तेजी दिखने लगी है. उल्लेखनीय है कि पूर्वी सिंहभूम समेत पूरे राज्य के नगर निकायों का चुुनाव कार्यक्रम जल्दी ही घोषित होने की संभावना है. जिले में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद व चाकुलिया नगर पंचायत के लिए चुनाव होना है. चुनाव की तैयारी के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने आज परसुडीह बाजार समिति, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विद्यालय, जमशेदपुर सदर प्रखंड परिसर का निरीक्षण किया.मौके पर अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग, स्थापना उप समाहर्ता अभिषेक कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अरूण कुमार द्विवेदी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर सदर प्रवीण कुमार मौजूद रहे.
स्ट्रॉंग रूम बनाने को लेकर निर्देश जारी
इस दौरान उन्होने स्ट्रॉंग रूम निर्माण को लेकर परसुडीह बाजार समिति में बने अलग अलग भवनों का मुआवना किया. बाजार समिति परिसर में ही काउंटिंग हॉल का निर्माण, रिजर्व रूम एवं कंट्रोल रूम बनाने को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए. स्ट्रॉंग रूम की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के ठहराव को लेकर भी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए. साथ ही विद्युत, पेयजल एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां ससमय रेडी रखने की भी हिदायत दी. भवन प्रमंडल से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने व भवनों में आवश्यक मरम्मतीकरण कार्य कराने के भी निदेश दिए गए.
मंडी में ईवीएम का रिसीविंग व ब्लॉक में डिस्पैच सेंटर
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त ने बताया कि परसुडीह बाजार समिति (मंडी) में ईवीएम का रिसिविंग सेंटर तथा जमशेदपुर सदर प्रखंड (ब्लॉक) परिसर में डिस्पैच सेंटर बनाया जाएगा. प्रखंड परिसर की साफ-सफाई, वाहन पड़ाव तथा यहां भी भवन प्रमंडल से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने व आवश्यक मरम्मतीकरण कार्य पूरा कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. रिसिविंग एवं डिस्पैच सेंटर परिसर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरिकेडिंग भी कराने का निदेश दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के गाइडलाइन के मुताबिक निर्वाचन कार्य का संचालन किया जाएगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


