
उदित वाणी, जमशेदपुर: रविवार को शहर के सीएनआई गिरजाघरों में विश्व प्रभुवार पाठशाला दिवस का आयोजन किया गया. इसमें मानगो पेरिस में संत मार्क चर्च, टाटानगर पेरिस में संत बरनाबास चर्च शंकरपुर और जमशेदपुर पेरिस में संत जार्ज चर्च बिष्टुपुर में विशेष आराधना के साथ बच्चों के लिए गीत संगीत और एकांकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.
संत बरनाबास चर्च में आराधना की अगुवाई पेरिस प्रीस्ट रेव्ह अजीत सिंह होरो और रेव्ह. सिस्टर लिली ने किया. वहीं बच्चों के लिए विशेष संदेश रेव्ह. फ्रांसिस कच्छप ने कहा कि मूल वचन- यदि तुम आज्ञाकारी होकर मेरी मानो तो इस देश के उत्तम-उत्तम पदार्थ पाओगे (यशायाह 1.19.20). उन्होंने बताया कि आज हम आज्ञाकारी बनने से ज्यादा उत्तम पदार्थ की ओर भागते हैं.
हमें परमेश्वर के वचनों का ध्यान करते हुए पहले आज्ञाकारी बनने की पहल करनी चाहिए. इस दौरान लोगों ने प्रभुभोज ग्रहण किया तथा दूसरे सत्र में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आनंद लिया. आयोजन में प्रतिभागी उत्कृष्ट बच्चों की प्रस्तुति को सम्मान भी दिया गया. आयोजन में कीताडीह, सीनी, राहरगोड़ा के साथ शंकरपुर लोकल के बच्चों ने भाग लिया.

